योगी आदित्यनाथ ने गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 अस्पताल का किया उद्घाटन, 420 बिस्तर होंगे उपलब्ध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2020

नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए गौतम बुद्ध नगर में बनाए गए अस्पताल का शनिवार सुबह उदघाटन किया। मुख्यमंत्री ने सुबह 10 बजे अस्पताल का उद्घाटन किया, जिसके बाद यहां मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया गया। इस अस्पताल में कुल 420 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल इसमें 180 बिस्तर उपलब्ध हैं। अस्पताल में डायलिसिस इकाई, प्रयोगशाला और वेंटिलेटर की भी व्यवस्था होगी। इसमें 28 चिकित्सक और 80 से ज्यादा अर्द्धचिकित्सा कर्मी हैं। इस अस्पताल का निर्माण नोएडा प्राधिकरण ने कराया है और कोविड-19 के उपचार संबंधी सभी सुविधाएं सीएसआर के तहत टाटा समूह और बिल गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से दी जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार