सपा पर बरसे योगी आदित्यनाथ, कहा- उनके लिए विकास का मतलब सैफई खानदान होता है

By अंकित सिंह | Sep 21, 2021

उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही है। आगामी चुनाव को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से भी लोकार्पण और शिलान्यास का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद दौरे पर थे जहां उन्होंने विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया तथा लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और उसकी पूर्व की सरकार पर जबरजस्त हमला किया। योगी ने कहा कि विपक्ष के विधायकों को विकास से कोई मतलब नहीं है। उनके लिए विकास सैफई खानदान का विकास होता है। उन्होंने कहा कि नौकरियों में भर्ती होती थी, तो एक परिवार वसूली के लिए निकल जाता था। आज कोई नौकरी के नाम पर वसूली नहीं कर सकता और अगर वसूली करेगा तो यूपी की जेलें उसका इंतजार करती हैं।

योगी ने विपक्ष पर हमला जारी रखते हुए कहा कि सपा-बसपा के शासन में बेटियों को छेड़ते थे और उनकी स्कूटी भी छीन लेते थे, पर योगी जी के शासन में बेटियों को छेड़ने की बात तो छोड़िए, कोई मनचला किसी बेटी के ऊपर आंख उठा कर भी नहीं देख सकता। उन्होंने कहा कि अब कांवड़ यात्रियों पर पुष्पों की वर्षा होती है, बेटियां सुरक्षित रहती हैं, कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहती है, गुंडे-माफिया बच नहीं सकते, ये है योगी शासन है। योगी ने कहा कि जब स्वार्थी, दंगा भड़काने वाली, अराजकता फैलाने वाली, माफियाओं और अपराधियों को संरक्षण देने वाली भ्रष्ट सरकारें आती हैं तो आम जनमानस का जीना हराम हो जाता है। 2017 के पहले चार जिलों में बिजली मिलती थी, बाकी के जिले अंधेरे में रहते थे। हमने सरकार बनने के बाद से ही तय कर लिया कि गांव हो या शहर सबको सामान रुप से बिजली मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: महंत नरेंद्र गिरि को अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- हाई कोर्ट के मौजूदा जज से करानी चाहिए जांच

विरास का दावा

योगी ने अपने सरकार में हुए विकास के दावे पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत संकल्पों की वजह से आज उत्तर प्रदेश का हर जिला ऑक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर हो रहा है। आज मुरादाबाद को दो ऑक्सीजन प्लांट मिल रहे हैं। सरकार विकास की योजनाओं को जनता के पास लेकर आई है। आपके जिले के बीजेपी के विधायक कड़ी मेहनत कर जनता तक विकास की योजनाओं को पहुंचा रहे हैं। 1500 से 2000 करोड़ रुपए के काम किए जा रहें हैं। उन्होंने कहा कि आपने साढ़े चार वर्षों के बाद प्रदेश की बदलती हुई तस्वीर और तकदीर को देखा। भाजपा सरकार हर निराश्रित महिला को पेंशन, हर अनाथ बच्चे का सहयोग और हर असहाय बुजुर्ग को पेंशन व सुविधाएं देने का काम कर रही है।  

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग की, SIR विवाद के बीच कहा कि उन्हें सरकारी गवाह बनना चाहिए

Nepal PM Balendra Shah ने UNGA में भारत-चीन के साथ Himalayan Climate Resilience Mechanism का दिया प्रस्ताव

White House में Donald Trump और Xi Jinping की द्विपक्षीय वार्ता, संबंधों को मजबूत करने पर बनी सहमति

Explained | विपक्ष ने की ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग चलाने की मांग: भारत में CEC को कैसे हटाया जा सकता है? यहां जानें क्या हैं नियम