UP Politics: कई दिग्गजों को योगी आदित्यनाथ ने छोड़ा पीछे, इस मामले में बनाया नया रिकॉर्ड

By अंकित सिंह | Mar 02, 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार सबसे लंबे समय तक राज्य के मुख्यमंत्री रहने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। योगी आदित्यनाथ 5 वर्ष 347 दिनों तक लगातार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर बने रहे हैं। इसके बाद उन्होंने यह कीर्तिमान स्थापित की है। इससे पहले यह रिकॉर्ड कांग्रेस पार्टी के डॉक्टर संपूर्णानंद को हासिल था। संपूर्णानंद 5 वर्ष 345 दिन तक लगातार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में लगातार दो बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर उन्होंने नारायण दत्त तिवारी का 47 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। तिवारी ने 1985 में अविभाजित उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 

इसे भी पढ़ें: प्रयागराज शूटआउट मामले में सनसनीखेज खुलासा, आरोपी सदाकत खान का Akhilesh Yadav के साथ फोटो सामने आने पर बवाल

इस सूची में योगी आदित्यनाथ के अलावा गोविंद बल्लभ पंत, मायावती और अखिलेश यादव का ही नाम है जिन्होंने आपके पास साल के कार्यकाल को पूरा किया है। अखिलेश यादव इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं। वह लगातार पांच वर्ष 4 दिन तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। मायावती 4 साल 335 दिनों तक यूपी के मुख्यमंत्री रहे। हालांकि, मायावती चार बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। वहीं मुलायम सिंह यादव लगातार 3 वर्ष 257 दिनों तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं। आपको बता दें कि 2017 में भाजपा ने योगी आदित्यनाथ को पहली बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया था। 5 साल कार्यकाल पूरा करने के बाद 2022 में पार्टी ने एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा था। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा गठबंधन को जबरदस्त जीत मिली। भाजपा ने दोबारा योगी आदित्यनाथ पर ही भरोसा जताया। योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी। 

प्रमुख खबरें

Friendship Tips: कॉलेज की दोस्ती में भी प्राइवेसी जरूरी, इन 5 बातों को रखें अपने तक

Asian Para Games: Pramod Bhagat और Bhavina Patel होंगे उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक

INDIA bloc के Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले New Delhi में पुलिस और RAF तैनात

RBI रेपो दर बढ़ाने से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 429 अंक लुढ़का