योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2017

उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ योगी अदित्यनाथ की मुलाकात शिष्टाचार भेंट है। योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में एक भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं और अभी लखनऊ सीट से लोकसभा सदस्य हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और वित्त मंत्री अरुण जेटली से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री ने आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी मुलाकात की। इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है।

प्रमुख खबरें

UP BJP ने कसी चुनावी कमर, नई टीम में Rajnath Singh के बेटे और कई युवा चेहरे शामिल, देखें पूरी सूची

Michael Jackson Death Anniversary: 150 साल जीने का था सपना, 12 Doctors की फौज भी नहीं बचा सकी King of Pop की जान

Brexit का चक्रव्यूह: जिसने बदल दिया ब्रिटेन का राजनीतिक और आर्थिक भूगोल, 10 साल बाद कहाँ खड़ा है देश?

आपातकाल के स्याह दिनों को याद करना जरूरी