By अंकित सिंह | Apr 11, 2022
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी जीत के बाद आज एक बार फिर से दिल्ली दौरे पर हैं। इस बार के उत्तर प्रदेश चुनाव में योगी आदित्यनाथ ने इतिहास रचा है और लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। इसी कड़ी में आज योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचे थे जहां उन्होंने सबसे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ मुलाकात की। इस दौरान योगी आदित्यनाथ के साथ उनके दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति से मिलने के बाद तीनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।