Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार

By अंकित सिंह | Apr 03, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3 अप्रैल को असम के बारपेटा में विधानसभा चुनावों से पहले एक जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार और कांग्रेस के बीच तीखा अंतर दिखाया। रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि एनडीए सरकार ने सुरक्षा और सुशासन सुनिश्चित करते हुए भारत की संस्कृति, परंपराओं और विरासत को मजबूत करने के लिए काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार गांवों, गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग को बिना किसी भेदभाव के विकास के लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने एआईयूडीएफ पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह घुसपैठियों को प्रोत्साहित कर रही है और उसका लक्ष्य इनके समर्थन से सत्ता पाना है। आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और एआईयूडीएफ मिलकर राज्य की संस्कृति और विरासत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि राजग सरकार राज्य में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घुसपैठिये की पहचान करके उसे खदेड़ दिया जायेगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला राजग ‘लव और लैंड जिहाद’ तथा जनसांख्यिकी में किसी भी प्रकार का बदलाव सहन नहीं करेगा। 

इसे भी पढ़ें: Assam में 'घुसपैठ' को धर्म से न जोड़ें: Nitin Gadkari बोले, विपक्ष 'Vote Bank' की राजनीति कर रहा

आदित्यनाथ ने कहा कि राजग ‘‘विरासत-विकास’’ को एक साथ सुनिश्चित करेगा, जैसा कि उसने उन राज्यों में किया है जहां वह सत्ता में है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में असम में एक बड़ा बदलाव आया है और मैं इस चुनाव में राजग के लिए आपके निरंतर समर्थन का आग्रह करता हूं। बारपेटा से अपने उम्मीदवार का नामांकन रद्द करने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ‘‘चुनाव से पहले ही मैदान से भाग गई है’’। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव नौ अप्रैल को होगा और मतगणना चार मई को होगी।

प्रमुख खबरें

IPL और T20 World Cup में कमाल के बाद भी Sanju Samson बाहर, Zimbabwe T20I से क्यों हुए ड्रॉप?

Team India में चयन पर भावुक हुए Yash Thakur, बोले- आज पापा का सपना पूरा हुआ।

Ethanol Fuel पर Nitin Gadkari का खुला चैलेंज, बोले- खराब हुई एक भी Car का नाम बताएं

Ram Mandir पर Akhilesh Yadav का बड़ा आरोप: BJP समर्थक कर रहे भगवान राम से धोखा