योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो व्यक्ति केवल अपने बारे में सोचता है वह संत नहीं हो सकता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2022

उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि अपने बारे में सोचने वाला व्यक्ति कभी संत नही हो सकता है, वह सिर्फ स्वार्थी होता है। उन्होंने कहा कि देश और समाज के हित में सोचने वाला व्यक्ति संत होता है। यहां आदिशक्ति पीठ देवी पाटन मंदिर तुलसीपुर में ब्रह्मलीन महेंद्रनाथ जी की 22वीं पुण्यतिथि में हिस्सा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक स्थल सिर्फ उपासना के केंद्र नहीं बल्कि एकता भाव के संदेश देते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘शक्ति पीठ देवी पाटन मंदिर भारत, नेपाल के बीच सेतु का काम कर सकता है। चैत्र नवरात्रि में हजारों श्रद्धालु नेपाल से देवी पाटन मंदिर आते हैं। मैं पिछले 22 वर्ष से श्रद्धाजंलि सभा में आता रहा हूं। ब्रह्मलीन महेंद्रनाथ जी ने देवी पाटन मंदिर को सजाने और संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’’ तुलसीपुर के विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, सदर विधायक पलटूराम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शेलु, विधान परिषद सदस्य अवधेश सिंह उर्फ मंजू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, अयोध्या के संत सुरेश दास जी, हनुमानगड़ी मंदिर के राजू दास सहित अनेक वक्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया।

प्रमुख खबरें

Sydney Bondi Beach पर आतंकी हमला: हनुक्का कार्यक्रम में फायरिंग, 11 की मौत

दिल्ली की हवा फिर जहरीली: AQI 459 के साथ ‘सीवियर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण

नशा, न्यायिक सुधार और रोस्टर व्यवस्था पर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की बेबाक राय — जानिए क्या कहा?

Stanford की रिपोर्ट: AI में भारत की धाक, दुनिया में तीसरे पायदान पर, विकसित देशों को पछाड़ा