चौकीदार पर प्रियंका गांधी का प्रहार, योगी ने किया पलटवार

By अंकित सिंह | Mar 24, 2019

चुनावी मौसम है और ऐसे में सभी पार्टियां नए-नए वादे करने में लगी हुई हैं। विपक्ष लगातार सत्ता से सवाल पुछ रहा है तो सत्ता पछ अपने काम-काज पर लोगों को लुभाने की कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में आज प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा और किसानों के मुद्दे को लेकर घेरा। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि गन्ना किसानों के परिवार दिनरात मेहनत करते हैं। मगर उप्र सरकार उनके भुगतान का भी जिम्मा नहीं लेती। किसानों का 10000 करोड़ बकाया मतलब उनके बच्चों की शिक्षा, भोजन, स्वास्थ्य और अगली फसल सबकुछ ठप्प हो जाता है। यह चौकीदार सिर्फ अमीरों की ड्यूटी करते हैं, गरीबों की इन्हें परवाह नहीं।

योगी यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि किसानों के ये 'तथाकथित' हितैषी तब कहाँ थे जब 2012 से 2017 तक किसान भुखमरी की कगार पर था। इनकी नींद अब क्यों खुली है? प्रदेश का गन्ना क्षेत्रफल अब 22 प्रतिशत बढ़कर 28 लाख हेक्टेयर हुआ है और बंद पड़ी कई चीनी मिलों को भी प्रदेश में दोबारा शुरू किया गया है। किसान अब खुशहाल हैं।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं