राहुल-प्रियंका पर योगी का हमाल, कहा- जो एक्सीडेंटल हिंदू हैं, उन्हें खुद को हिंदू कहने का हक नहीं

By अंकित सिंह | Jan 03, 2022

उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियों में जुटी भाजपा जन विश्वास यात्रा निकाल रही है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ अमेठी पहुंचे थे। अमेठी में उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर जमकर प्रहार किया और उन्हें एक्सीडेंटल हिंदू बताया। योगी ने कहा कि जिनके पूर्वज कहते थे कि हम तो एक्सीडेंटल हिंदू हैं वह लोग अपने को हिंदू नहीं बोल सकते। अमेठी के संबोधन में योगी ने कहा कि जिन लोगों ने विभाजनकारी राजनीति को सदैव अपनाया, विघटन और विभाजन जिनके जींस का हिस्सा है, जिनके पूर्वज कहते थे हम तो एक्सीडेंटल हिंदू हैं तो वो लोग अपने को हिंदू नहीं बोल सकते। योगी ने कहा कि देश में सांप्रदायिकता विरोधी कानून लाकर इस देश के हिन्दुओं को कैद कर देना चाहते थे, उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ करना चाहते थे और जब कोई चुनाव आता था तब ये हिंदू बनने निकल पड़ते थे। हम लोगों में कोई छुपाव भी नहीं है कोई घबराहट भी नहीं है। जब मुख्यमंत्री नहीं थे तब भी कहते थे, आज भी कहते हैं, आगे भी कहेंगे कि गर्व से कहो हम हिंदू हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर क्या ये भाई बहन बना लेते? याद करिए  सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार कार्यक्रम में जब डॉ. राजेंद्र प्रसाद जा रहे थे तो इनके परनाना ने विरोध किया था, उन्होंने कहा कि ये नहीं करना चाहिए। ये लोग अयोध्या में राम मंदिर का भी विरोध कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

BIADA MD नवीन कुमार ने IMC Gaya के निर्माण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

Meerut में Nitin Nabin की युवाओं को सलाह, नशे और शॉर्टकट से दूर रहकर देशहित को सर्वोपरि रखें

Finance Ministry ने बैंक कर्मचारियों से हड़ताल टालने और बातचीत से हल निकालने को कहा

Iranian Airlines के Flight संचालन पर गहराएगा संकट, US प्रतिबंधों पर China से बातचीत जारी