योगी कैबिनेट ने नई तबादला नीति को दी मंजूरी, महाकुंभ 2025 का होगा विस्तार, ढाई हजार करोड़ रूपये भी आवंटित

By अजय कुमार | Jun 11, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कैबिनेट की बैठक में एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए तबादला नीति 2024-25 को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 41 प्रस्ताव रखे गए हैं। जिसमें बुंदेलखंड क्षेत्र की 50 में से 26 परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। जिनकी कुल लागत 10858 करोड़ रुपये है। इसमें 1394 करोड़ रुपये की वृद्धि की गई है। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि दो महीने में सभी परियोजनाओं को पूरा कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी 18 जून को एक दिवसीय दौरे पर जायेंगे वाराणसी

योगी कैबिनेट के फैसले के अनुसार आईआईटी कानपुर में मेडिकल रिसर्च के लिए स्कूल आफ मेडिकल रिसर्च एंड टेक्नालॉजी बनाया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार हर साल 10 करोड़ रुपये देगी। इस तरह पांच साल में 50 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। शेष मदद केंद्र से आएगी। बात नई तबादला नीति की कि जाये तो इसके तहत प्रदेश में समूह क ख ग घ के सभी कार्मिकों के ट्रांसफर 30 जून तक होंगे। जिलों में तीन साल और मंडल में सात साल से अधिक तैनाती वाले कार्मिक हटाए जाएंगे। पिक एंड चूज की व्यवस्था खत्म होगी। जो ज्यादा पुराना होगा, वह पहले हटेगा। समूह क और ख में अधिकतम 20 प्रतिशत और समूह ग और घ में अधिकतम 10 प्रतिशत कार्मिकों के तबादले होंगे।

प्रमुख खबरें

पेट्रोल पर Rahul Gandhi को Amit Shah का जवाब, कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन Pakistan में

Puducherry Assembly Elections 2026: Actor Vijay की TVK ने बिगाड़ा खेल, Lawspet सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प

Medical College Fees: Puducherry Govt का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूल के Students की Medical College फीस भरेगी सरकार

PM Fasal Bima Yojana: Puducherry के 25000 Farmers की बल्ले-बल्ले, खाते में आए 29 करोड़ रुपये