Uttar Pradesh: मंगलवार को हो सकता है योगी कैबिनेट का विस्तार, RLD और राजभर को मिल सकती है जगह

By अंकित सिंह | Mar 04, 2024

उत्तर प्रदेश सरकार में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को होने की संभावना है। सूत्रों ने सोमवार (4 मार्च) को जानकारी दी। योगी कैबिनेट में एसबीएसपी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर, आरएलडी के दो विधायकों और दारा सिंह चौहान के शामिल होने की संभावना है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगरा दौरे से लौटने के बाद विस्तार हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक रालोद के राजपाल बालियान, ओपी राजभर और चौहान कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: NCR क्षेत्र में लगातार बारिश व ओलावृष्टि से फसलों के हुए नुकसान का किसानों को मुआवजा दिलवाए जाने के लिए जेवर विधायक ने CM Yogi को लिखा पत्र


बीजेपी से आकाश सक्सेना और आरएलडी से प्रदीप चौधरी राज्य मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। पिछले साल अक्टूबर से ही कैबिनेट विस्तार की अटकलें लगाई जा रही थीं, हालांकि ऐसा नहीं हो पा रहा था। जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल शनिवार (2 मार्च) को औपचारिक रूप से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में शामिल हो गई। चौधरी ने राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर गठजोड़ की घोषणा की।

 

इसे भी पढ़ें: तेज रफ्तार जीप ने सड़क किनारे खड़ी कार को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत


राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की सूची जारी की। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2024 के लिए एक उम्मीदवार की भी घोषणा की। बागपत लोकसभा क्षेत्र से डॉ. राजकुमार सांगवान को राष्ट्रीय लोक दल ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसके अलावा बिजनौर लोकसभा सीट से विधायक चंदन सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। विधान परिषद के लिए मथुरा से योगेश नौहार को प्रत्याशी बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अपने सहयोगियों को 6 सीट देने की बात की है। इसी कड़ी में आरएलडी ने दो नामों का ऐलान किया है। 

प्रमुख खबरें

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, निफ्टी और सेंसेक्स मजबूत बंद

H-1B और H-4 वीज़ा पर अमेरिका सख्त, अब सोशल मीडिया की होगी जांच

Epstein case: अमेरिका में नई फाइलें जारी, रेडैक्शन और गायब दस्तावेज़ों पर विवाद

New Zealand में सिख नगर कीर्तन रोका गया, दक्षिणपंथी विरोध से बढ़ी धार्मिक स्वतंत्रता की चिंता