उत्तर प्रदेश CM योगी का निर्देश, जेवर हवाईअड्डे के डिजाइन में दिखाई दे भारतीय विरासत की झलक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2021

 नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नोएडा हवाईअड्डे के मुख्य टर्मिनल का भवन ‘भारतीय विरासत का प्रतिबिंब’ लगना चाहिए। यह राज्य की एक विशाल परियोजना है। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की प्रगति की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। आदित्यनाथ ने यह निर्देश हाल में इस नए हवाईअड्डे की समीक्षा बैठक के दौरान दिया।

इसे भी पढ़ें: मायावती और अखिलेश का 2022 का सपना मुंगेरीलाल के सपने जैसा होगा : केशव प्रसाद मौर्य

जून और अगस्त, 2020 के दौरान तीन चरण की प्रतिस्पर्धा के जरिये इनका चयन किया गया था। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 17 जुलाई को लखनऊ में हवाईअड्डे की प्रगति की समीक्षा के दौरान कहा कि हवाईअड्डे की मुख्य टर्मिनल इमारत के वास्तु में भारतीय विरासत की झलक मिलनी चाहिए। आदित्यनाथ ने कहा कि अब यह अधिकारियों को देखना है कि ऐसा कैसे होगा। क्योंकि डिजाइन आकर्षक होना चाहिए और साथ ही इसमें भारतीय विरासत की झलक भी दिखनी चाहिए। इस बैठक में नागर विमानन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस पी गोयल, नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लि. (नायल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण वीर सिंह तथा जेडआई के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

Mecca Pact सिर्फ नाम का, पाकिस्तान नहीं किसी काम का, अब मदद की गुहार के साथ इजरायल की तरफ सऊदी ने किया रुख

छोटे निवेशकों के आकर्षण के लिए NSE IPO का प्राइस बैंड रखा गया कम, आशीष चौहान ने दी जानकारी

सरकारी दफ्तरों में स्वच्छता अभियान: 5 वर्षों में कबाड़ बेचकर जुटाए ₹5100 करोड़

Kashmir में पहली बार Theatre Conference का आयोजन, नाट्य विरासत को मिलेगा बढ़ावा