CAA के नाम पर भावनाओं को भड़काने वालों पर भड़के योगी, बोले- चचाजान और अब्बाजान के अनुयायियों से कहूंगा...

By अंकित सिंह | Nov 23, 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से विपक्ष पर निशाना साधा है। योगी ने दावा किया कि एक बार फिर से सीएए के नाम पर राज्य में दंगा भड़काने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2017 के पहले हर तीसरे-चौथे दिन दंगे होते थे। मैं आज उस व्यक्ति को चेतावनी दूंगा जो यहां पर सीएए के नाम पर फिर से भावनाओं को भड़काने का काम कर रहा है। इसके साथ ही योगी ने कहा कि मैं चाचा जान और अब्बा जान के अनुयायियों से कहूंगा कि अगर प्रदेश की भावनाओं को भड़का कर माहौल खराब करोगे तो सरकार शक्ति के साथ निपटना भी जानती है। योगी ने दावा किया कि हर व्यक्ति जानता है कि ओवैसी समाजवादी पार्टी के एजेंट बनकर प्रदेश में भावनाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही योगी ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा ओवैसी को सपा का एजेंट बताते हुए योगी ने आरोप लगाया कि वह लोगों के भावनाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश अब दंगा नहीं बल्कि दंगा मुक्त प्रदेश के रूप में पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब दंगा और माफियाओं की सरकार नहीं बल्कि माफियाओं पर बुलडोजर चलाने वाली सरकार है। यहां की जनता विकास और नए भारत के साथ साथ नए उत्तर प्रदेश का संकल्प ले चुकी है। 

प्रमुख खबरें

फर्जी वोटर्स पर किसे फायदा पहुंचाना चाहती है Congress, BJP नेता Sudhanshu Trivedi का विपक्ष पर वार

Parth Jindal ने Sourav Ganguly को सौंपी Delhi Capitals की कमान, बने Head Coach

Rajya Sabha Election: यूपी में BJP के 8 प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा

US Aircraft को UK से हटाने पर Donald Trump की दो टूक, Iran को भुगतना पड़ेगा अंजाम