PM मोदी की सुरक्षा चूक पर भड़के योगी, कहा- देश की जनता से माफी मांगे पंजाब सरकार और कांग्रेस

By अंकित सिंह | Jan 05, 2022

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भाजपा कांग्रेस सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पंजाब सरकार पर जमकर हमला किया है और माफी की मांग कर दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था के साथ जो खिलवाड़ पंजाब सरकार के संरक्षण में हुआ वह पंजाब में व्याप्त अराजकता और दुर्व्यवस्था का उदाहरण है। पंजाब सरकार को देश की जनता से इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। योगी ने आगे कहा कि कांग्रेस देश की संवैधानिक व्यवस्थाओं का अवमानना करती रही है और उसका उदाहरण एक बार फिर से देश ने देखा है। हमारे लोकप्रिय नेता और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा के साथ जिस तरीके से सुरक्षा के साथ गंभीर चूक पंजाब के अंदर हुई है वह अक्षम्य है। उन्होंने कहा कि देश किसी भी प्रकार की साजिश को सफल नहीं होने देगा। पंजाब सरकार और कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगने चाहिए।  उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस प्रकार से कोई भी सरकार प्रधानमंत्री की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कर सकती है, इतना बड़ा खिलवाड़ कर सकती है, ये लोकतंत्र के लिए शर्म की बात है। कांग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है, इन्होंने हमेशा देश के लोकतंत्र को समाप्त करने का काम किया है। 

प्रमुख खबरें

Kerala में Operation Toofan बना जनआंदोलन, 30 लाख से अधिक लोग नशा विरोधी अभियान से जुड़े

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस की अर्जी HC भेजी

बढ़ तो रही है मगर बूढ़ी हो रही है भारत की आबादी! Supreme Court के फैसले से देश के सामने उभरी नई चिंता

US Midterm Elections में Republican Party की हार पर Donald Trump ने झाड़ा पल्ला