'योगी सरकार ने ​माफियाराज को किया खत्म, UP में बोले JP Nadda, PM Modi के नतृत्व में देश कर रहा विकास

By अंकित सिंह | May 24, 2024

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश पहले माफियाराज के लिए जाना जाता था, यहां हमारी बहनें, बहू, बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, यहां से व्यापारी पलायन कर रहे थे। आज योगी सरकार में उत्तर प्रदेश से ​माफियाराज को खत्म किया गया, माफियाओं का साथ देने वाले आज जेल में हैं। आज यहां व्यापारी अपना व्यापार कर रहे हैं और बेटियां उन्मुक्त होकर अपने विकास में लग गई हैं। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले मोबाइल फोन पर 'मेड इन चाइना', 'मेड इन कोरिया', 'मेड इन जापान' लिखा होता था, लेकिन आज उन पर 'मेड इन इंडिया' लिखा होता है।

इसे भी पढ़ें: Sixth Phase of Elections in UP: राजा भैया का कहीं कोई प्रभाव नहींः ओमप्रकाश राजभर

जेपी नड्डा ने कहा कि पहले इंदिरा आवास योजना के तहत एक पंचायत में सिर्फ 2 आवास मिलते थे। जबकि आज पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ आवास का निर्माण किया गया है। अगले पांच साल में 3 करोड़ और नए आवास का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आपके घर का बिजली का बिल जीरो हो जाएगा। पीएम सूर्य घर योजना के तहत हर घर की छत पर सौर ऊर्जा लगाई जाएगी। जिससे हर घर को मुफ्त बिजली मिलेगी और जो बिजली बचेगी उसे सरकार खरीदेगी।

प्रमुख खबरें

Gorakhpur में पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपी संतोष मिश्रा गिरफ्तार

दिशा सालियान मामले में Sanjay Raut का आरोप, ठाकरे परिवार को फंसाने के लिए दूसरों का इस्तेमाल

DUSU Election में ABVP ने NSUI को 3-0 से हराया, छात्र सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देने का वादा

Chess Olympiad: D Gukesh और Arjun Erigaisi की जीत से भारत ने Spain को 3-1 से हराया