धार्मिक जुलूस और शोभायात्रा के लिए योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया तो...

By अभिनय आकाश | Apr 21, 2022

दिल्ली में हनुमान जयंती पर निकले शोभायात्रा के दौरान हुए उपद्रव के बाद योगी सरकार अलर्ट मोड पर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आने वाले त्योहारों के मद्देनजर अफसरों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक अब उत्तर प्रदेश में कोई भी बिना अनुमति के शोभा यात्रा या धार्मिक जुलूस नहीं निकाल पाएगा। आयोजकों को इसके लिए पहले अनुमति लेनी होगी। इसके साथ ही आयोजकों को इस दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के संबंध में एक एफिडेफिट भी देना होगा।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 170 नए मामले दर्ज, भातखण्डे राज्य संस्कृति विश्वविद्यालय के अंतर्गत नवीन पाठ्यक्रम शुरू होंगे

इसके साथ ही सीएम योगी ने कमिश्नर से लेकर थाना स्तर तक के सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की छुट्टी 4 मई तक के लिए तत्तकाल प्रभाव से निरस्त कर दी है। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में कहा कि अपनी धार्मिक विचारधारा के अनुसार सभी को अपनी उपासना पद्धति को मानने की स्वतंत्रता है। माइक का प्रयोग किया जा सकता है। लेकिन यह सुनिश्चित हो कि माइक की आवाज़ उस परिसर से बाहर न आए। सीएम योगी ने कहा है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों में किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं किया जाना चाहिए।  

प्रमुख खबरें

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं

Sonbhadra में कंटेनर से 6.25 क्विंटल Ganja बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

भारत कूटनीति के साथ सुरक्षा पर निर्णायक कदम उठाने को भी तैयार: Rajnath Singh

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा