ODOP उत्पादों की बिक्री को दोगुना करेगी योगी सरकार, कामगारों को प्रशिक्षित कर दिया जाएगा टूलकिट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2022

योगी सरकार ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) के उत्पादों को बिक्री को अगले पांच वर्षों में दोगुना करेगी। 1.5 लाख पारम्परिक कामगारों को प्रशिक्षित किया जाएगा और उन्हें टूलकिट दिया जाएगा। साथ ही कारोबार के लिए ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा। योगी सरकार लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए सतत प्रयत्नशील है। सरकार का लक्ष्य है कि अगले पांच वर्षों में प्रत्येक परिवार से कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। ओडीओपी योजना को मिशन मोड पर चलाने के लिए सरकार ने निर्देश दिए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: योगी मॉडल अपना कर ही अन्य राज्य कानून व्यवस्था की स्थिति को सही कर सकते हैं

योगी सरकार ओडीओपी योजना के तहत वित्त, विपणन, प्रौद्योगिकी, डिजाइन, पैकेजिंग आदि चुनौतियों के समाधान के लिए विभिन्न संगठनों/संस्थानों के साथ मिलकर काम कर रही है। सभी ई-कामर्स प्लेटफार्मों पर ओडीओपी उत्पादों की बिक्री की जा रही है। इसके तहत फ्लिपकार्ट पर 1000 करोड़ से अधिक के ओडीओपी उत्पाद की बिक्री हो चुकी है। पिछले पांच वर्षों में प्रदेश सरकार ओडीओपी वित्त पोषण योजना के तहत 1088 करोड़ रुपये व्यय कर चुकी है और 1,09,334 रोजगार का सृजन हुआ है।

प्रमुख खबरें

Delhi High Court ने गलत तथ्य देने पर CBI के पांच अधिकारियों पर झूठी गवाही की कार्यवाही का दिया निर्देश

श्रीलंका में Shiranthi Rajapaksa भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार, 13 अक्टूबर तक हिरासत में भेजी गईं

Bharti Airtel ने Postpaid Plans के दाम 50 रुपये तक बढ़ाए, 5G और कई नए फायदे जोड़े

Election Commission के खिलाफ मार्च निकाल रहे Rahul Gandhi हिरासत में लिए गए