'आंकड़ों का मकड़जाल है UP का बजट', अखिलेश ने कहा- सरकार लगातार बढ़ा रही है महंगाई

By अनुराग गुप्ता | May 26, 2022

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बजट को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का इस बार का बजट आंकड़ों का मकड़जाल है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार के बजट में सब कुछ घटा दिया गया है। 

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के बजट को बंटवारा करार दिया है। उन्होंने कहा कि ये बजट नहीं बंटवारा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी आज चरम पर है। प्राथमिक शिक्षा बर्बाद हुई है और सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही है।

सदन में हुई जमकर बहस

इससे पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को अखिलेश यादव की उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ तीखी बहस हो गई और विकासकार्यों को लेकर बात पिता तक पहुंच गई। दरअसल, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि नेता प्रतिपक्ष 5 साल तक सत्ता में नहीं रहे हैं और 5 साल के लिए फिर विदा हो चुके हैं। अब 2027 में चुनाव आएंगे और मैं मानता हूं कि फिर से कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि अभी आपका कोई भविष्य नहीं है। सड़क किसने बनाई है, एक्सप्रेस-वे किसने बनाया है, मेट्रो किसने बनाई है, जैसे लगता है कि अपने सैफई की जमीन बेंचकर यह सब बना दिया है। 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव को पिछड़े वर्गों से नहीं है प्रेम, केशव प्रसाद की आलोचना पर बोले सिद्धार्थनाथ सिंह 

इस पर अखिलेश यादव ने कहा था कि तुम अपने घर से, अपने पिताजी से पैसे लेकर आते हो यह सब बनवाने के लिए। अखिलेश यादव के इस बयान के बाद सदन में जमकर हो-हल्ला हुआ।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi की नम आंखों से विदाई, Argentina की जर्सी में 21 साल के सफर का हुआ अंत

इतिहास आपको बेहतर नजरिए से देखेगा, Ajit Agarkar के इस्तीफे पर Gautam Gambhir का आलोचकों को करारा जवाब, लिखा इमोशनल पोस्ट

बेहतरीन नेतृत्व, विष्णु अवतार...प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की जनसेवा पर दुनियाभर के नेताओं ने क्या-क्या कहा?

Black Sea में मालवाहक जहाज पर हमले के बाद सुरक्षित निकाले गए 3 भारतीय नागरिक