मतदाताओं को लुभाने में जुटी योगी सरकार, मेरठ सहित 17 शहरों में उपलब्ध कराएगी फ्री फाई-पाई सेवा

By राजीव शर्मा | Jul 22, 2021

मेरठ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर योगी सरकार वोटरों को लुभाने के लिए हर कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में योगी सरकार ने राज्य के 17 जिलों में फ्री वाई-फाई सुविधाएं देने का फैसला किया है। 17 शहरों में कुल 217 जगह वाई-फाई सेंटर बनाए जाएंगे। इन सेंटरों से लोगों को फ्री वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। सरकार ने अधिकारियों को इन शहरों में वाई-फाई लगाने के लिए जगह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

इसे भी पढ़ें: प्रशासन ने गंगा का जलस्तर बढ़ने हस्तिनापुर में जारी किया अलर्ट, मेरठ के गांवों में बाढ़ का मंडराया खतरा 

सरकारी सूत्रों के मुताबिक जिस जगह पर फ्री वाई-फाई सेंटर बनाए जाएंगे। उनमें बस स्टैंड‚ रेलवे स्टेशन‚ तहसील‚ कचहरी‚ ब्लॉक और रजिस्ट्रार कार्यालय शामिल होंगे। इसके अलावा भी अन्य पब्लिक सेंटरों पर भी वाई-फाई सेंटर खोले जा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी