महिला मतदाताओं को बूथ तक लाएंगी कार्यकर्ता: भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष

bjp worker
राजीव शर्मा । Jul 21 2021 4:06PM

महिला मोर्चा की नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक ने कहा वह अपनी क्षेत्रीय टीम में उन महिला कार्यकर्ताओं को शामिल करेंगी, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवा ली है। विधानसभा चुनाव में महिला टीम को विशेष जिम्मेदारी दी जाएगी।

मेरठ। भाजपा महानगर संगठन की ओर से महिला मोर्चा की नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक का माल रोड स्थित आइआइएमटी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वर्षा ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में महिलाओं का सम्मान, प्रत्येक नागरिक तक बिना भेदभाव के सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने जैसा कार्य हुआ है। सपा-बसपा सरकार सिर्फ वर्ग विशेष के लिए कार्य करती थी। 

इसे भी पढ़ें: प्रशासन ने गंगा का जलस्तर बढ़ने हस्तिनापुर में जारी किया अलर्ट, मेरठ के गांवों में बाढ़ का मंडराया खतरा 

उन्होंने कहा वह अपनी क्षेत्रीय टीम में उन महिला कार्यकर्ताओं को शामिल करेंगी, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवा ली है। विधानसभा चुनाव में महिला टीम को विशेष जिम्मेदारी दी जाएगी ताकि प्रत्येक घर की रसोई तक पहुंचकर महिला वोटरों को वह बूथ तक ला सकें। उन्होंन अगले चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुत से सत्ता में दोबारा लाने का आह्वान किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने की। कार्यक्रम की संयोजक महिला मोर्चा उपाध्यक्ष बबीता चौहान रहीं। 

इसे भी पढ़ें: हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मेरठ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने की हड़ताल, डीएम को सौंपा ज्ञापन 

मंच संचालन महिला मोर्चा मंत्री निधि रस्तोगी, कादंबरी कौशिक ने किया। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिघल, दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंजू वरियर आदि ने फूल माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर गीता शर्मा, रजनी कुशवाहा, काजल सचदेवा, अमिता सिंह आदि मौजूद रहीं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़