योगी सरकार के हेलीकॉप्टर से हुई प्रियंका गांधी पर फूलों की बारिश ! जानिए इसके पीछे की असल वजह

By अनुराग गुप्ता | Feb 11, 2021

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के हेलीकॉप्टर ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर फूलों की बारिश की है। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी एक दिवसीय दौरे पर प्रयागराज गई हुई हैं। इस दौरान प्रियंका के साथ उनकी बेटी मिराया भी मौजूद है। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी अपनी बेटी के साथ संगम में डुबकी लगाने के लिए आईं हैं और वह नाव में सवार होकर संगम जा रही थीं। इसी बीच योगी सरकार के हेलीकॉप्टर ने माघ मेले में मौजूद श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश की। 

इसे भी पढ़ें: UP सरकार के प्रवक्ता बोले सिद्धार्थ नाथ सिंह, राहुल और प्रियंका को मुख्तार से इतनी सहानुभूति क्यों ? 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं पर की जा रही फूलों की बारिश का एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अपलोड किया है। मुख्यमंत्री ने यूपी_में_पुष्प_वर्षा हैशटैग के साथ ट्विटर पर लिखा कि धर्मनगरी प्रयागराज में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर आज कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा सनातन संस्कृति व आस्था को नमन है। यहां सभी श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए गए हैं। पवित्र संगम में आस्था की डुबकी सभी के लिए मंगलमय हो।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें