किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ रही सरकार: योगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2019

गोरखपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ रही है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस सपने को पूरा करने के लिए किसानों को खुद भी तैयार होना होगा। योगी ने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में सीआईआई और कृषि विभाग के तत्वाधान में आयोजित प्रगतिशील किसानों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा,‘‘हम किसानों की आय को दुगुना करने के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री के इस सपने को पूरा करने के लिए किसानों को खुद भी तैयार होना पड़ेगा।’’ उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे प्रदेश की एक बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर है। जागरूकता और नवीन तकनीक के अभाव में किसानों को अनेक कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन चुनौतियों को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी योजना शुरु की। 

इसे भी पढ़ें: किसानों की खुदकुशी से जुड़ी रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस से साधा मोदी सरकार पर निशाना

उन्होंने कहा कि किसानों को खेती के साथ.साथ पशुपालन, डेयरी उद्योग, बागवानी, सब्जी उत्पादन, मुर्गी पालन, मछली पालन,बत्तख पालन आदि के साथ जुड़ना पड़ेगा ताकि उनकी आमदनी में बढ़ोत्तरी हो सके। उन्होंने कहा कि किसान सबसे बड़ा कृषि वैज्ञानिक है इसलिए किसानों को अपने अनुभवों को कृषि विभाग के साथ साझा करना चाहिए ताकि उनके हित में ज्यादा से ज्यादा कार्य किये जा सकें। योगी ने किसानों से कहा कि तकनीकी के साथ जुड़कर क्षेत्र की मिट्टी को देखते हुये जिस चीज़ का उत्पादन अधिक हो सके, उसी फसल का उत्पादन करें।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह