UP Election Results: गोरखपुर शहर सीट से योगी को एक तरफा बढ़त, करहल से अखिलेश यादव आगे

By अंकित सिंह | Mar 10, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। रुझानों के मुताबिक के उत्तर प्रदेश की शहर सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुभावती शुक्ला पीछे हैं जबकि तीसरे नंबर पर बसपा के प्रत्याशी हैं। शुरुआती रुझानों में गोरखपुर शहर सीट से योगी आदित्यनाथ को एक तरफा बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। वही बात करें करहल की तो वहां से अखिलेश यादव की शानदार बढ़त के साथ आगे हैं। करहल मैनपुरी जिले में आता है। मैनपुरी समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें: UP Election results: शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त, पार्टी नेताओं ने कहा- 300 से ज्यादा सीटों के साथ बनाएंगे सरकार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बढ़त बनाए हुए है। विधानसभा की 403 में से 134 सीटों पर प्राप्त शुरुआती रुझानों के मुताबिक 88 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) 37 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बसपा और कांग्रेस चार-चार सीटों पर जबकि जनसत्ता दल एक सीट पर आगे चल रहा है। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश की 403 में से आठ सीटों पर शुरुआती रुझान प्राप्त हुए हैं जिनमें से चार पर भाजपा, तीन पर सपा और एक पर सपा का सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल बढ़त बनाए हुए है। विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए गए चुनाव बाद सर्वेक्षणों में प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें