UP Election results: शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त, पार्टी नेताओं ने कहा- 300 से ज्यादा सीटों के साथ बनाएंगे सरकार

उत्तर प्रदेश के मंत्री मोहसिन रज़ा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में किए गए कार्य अभूतपूर्व है जिसका परिणाम है कि जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है। परिणाम जब आएंगे तो साफ हो जाएगा कि हम 300 के पार सीटें ला रहे है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा बढ़त बनाती हुई दिखाई दे रही है। भाजपा के नेताओं की ओर से भी लगातार सरकार बनाने का दावा किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मंत्री मोहसिन रज़ा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में किए गए कार्य अभूतपूर्व है जिसका परिणाम है कि जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है। परिणाम जब आएंगे तो साफ हो जाएगा कि हम 300 के पार सीटें ला रहे है।
सरोजनी नगर से भाजपा उम्मीदवार राजेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा की नीतियों और विकास से सभी प्रसन्न हैं। यहां पर हर कार्यकर्ता ने राजेश्वर सिंह बनकर चुनाव लड़ा है। हमें जनता का बहुत प्यार मिला है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 7 सालों में विधानसभा चुनाव हुए थे। मतगणना से पहले उत्तर प्रदेश के मंत्री और भाजपा नेता ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। यूपी के लोगों ने समाजवादी पार्टी को खारिज कर दिया है।#UttarPradeshElections2022 | After counting of postal ballots, counting of EVMs set to begin, at Lucknow pic.twitter.com/ESNn19AmUI
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 10, 2022
अन्य न्यूज़













