अखिलेश ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- UP की बेहतरी के लिए छोड़ दें कुर्सी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2020

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि बढ़ते भ्रष्टाचार और सरकारी अराजकता के कारण उत्तर प्रदेश के हालात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथ से निकलते जा रहे हैं और राज्य की बेहतरी के लिए उन्हें कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में हालात मुख्यमंत्री के नियंत्रण से बाहर हो चले हैं। पुलिस तंत्र में अराजकता जैसी स्थिति बन रही है, वहीं सचिवालय भ्रष्टाचार का केन्द्र बन गया है। किसान और छोटे कारीगर परेशानी से उबर नहीं पा रहे हैं। कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश ने बेरोजगारी और मायावती ने प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर सरकार को घेरा  

अखिलेश ने सचिवालय में पशुपालन विभाग के दफ्तर में एक समानांतर कार्यालय चलाकर करीब 10 करोड़ की ठगी के खुलासे की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘‘सचिवालय के अंदर बड़े चेहरे और बड़े अफसर भी नौकरियां और बड़े ठेके दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने का धंधा चला रहे हैं। सचिवालय के अन्दर एक फर्जी कार्यालय भी खुल गया और सरकार को खबर नहीं हुई।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपनी सत्ता गंवाने के अंदेशे से मानसिक संतुलन खो बैठी है। वह जाते -जाते भ्रष्टाचार से अपनी थैलियां भर लेना चाहती है। 

प्रमुख खबरें

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल