योगी आदित्यनाथ ने UP की तकदीर और तस्वीर बदलने में नहीं छोड़ी कोई कसर: जेपी नड्डा

By अनुराग गुप्ता | Feb 05, 2022

हापुड़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज बसंत पंचमी है। आप सभी को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं। हम खुशहाली के साथ आगे बढ़ें, ये मैं कामना करता हूं। 

उन्होंने कहा कि साल 1971 से 2014 तक बैंक में खाता खुलवाने वालों की संख्या करीब पौने तीन करोड़ थी। आज करीब 45 करोड़ लोगों के जनधन योजना के तहत बैंक खाते खोले गए हैं। कोरोना संकट के समय इन्हीं जनधन खातों से महिलाओं को आर्थिक मदद दी गई। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत देश भर में करीब 10 करोड़ रसोई गैस कनेक्शन मुफ्त बांटे गए हैं। उत्तर प्रदेश में करीब 1.50 करोड़ कनेक्शन बांटे गए हैं। ये महिलाओं का सशक्तिकरण है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना महामारी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 80 करोड़ गरीब जनता को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन उपलब्ध कराया और उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को लाभ मिला रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 में उत्तर प्रदेश में 15 मेडिकल कॉलेज थे, आज उत्तर प्रदेश में देश में सबसे ज्यादा 59 मेडिकल कॉलेज हैं। आज उत्तर प्रदेश में 5 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हो गए हैं। जेवर एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया के पांचवें नंबर का एयरपोर्ट बन रहा है। 

इसे भी पढ़ें: सपा की बढ़ीं मुश्किलें, पाकिस्तान का नारा लगाने वाला वीडियो वायरल, भाजपा ने घेरा 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस बजट में प्रावधान किया गया है कि एक साल में करीब 25,000 किमी की सड़कें बनेंगी, जिसमें 20,000 करोड़ रुपए खर्च होंगे। हर घर जल पहुंचे इसके लिए 60,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। 48,000 करोड़ रुपए का प्रावधान गरीबों के लिए नए घर बनाने के लिए किया गया है।

प्रमुख खबरें

Oil and Gas क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, Samudra Manthan योजना से घटेगी Import Dependence

ITC Q1 Results: आय में 28% का उछाल लेकिन Net Profit में 27% की भारी गिरावट, Cigarette Tax बना बड़ी वजह

रुपये की जबरदस्त रिकवरी: RBI Support और FPI Investment से लगातार छठे दिन Dollar के मुकाबले बढ़ी भारतीय मुद्रा

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी