अयोध्या में साधु-संतों से मिले योगी, देर रात तक लिया विकास कार्यों का जायजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय अयोध्या दौरे के पहले दिन मंगलवार को अपने व्यस्ततम प्रशासनिक कार्यक्रमों के बीच साधु-संतों व धर्माचार्यों से मुलाकात की।

एक बयान के मुताबिक, अयोध्या में 250 ‘गोल्फ कार्ट’ चलाए जाएंगे। बयान के मुताबिक, योगी ने कहा कि अयोध्या धाम में 2023 तक प्रतिवर्ष 20 लाख श्रद्धालु आते थे लेकिन 2024 में 22 जनवरी से 31 जुलाई तक ढाई करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का अयोध्या धाम में आगमन हुआ है यानी औसतन एक से डेढ़ लाख श्रद्धालु प्रतिदिन आ रहे हैं।

बयान में यह भी बताया गया कि योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों का मंगलवार देर रात तक जायजा लिया। उन्होंने साकेत सदन (अफीम कोठी) का निरीक्षण किया और यहां जारी पुनर्निर्माण कार्यों के संदर्भ में जानकारी ली। बयान के मुताबिक, रात्रि निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर काम समयबद्ध तरीके से हो।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार