बिहार में योगी मॉडल की जरूरत? उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के बयान से छिड़ा सियासी बवाल

By अंकित सिंह | Apr 04, 2022

बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना कर रहा है। कई भाजपा नेता भी गाहे-बगाहे बिहार में योगी मॉडल की बात करते हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में माफियाओं और अपराधियों पर जबरदस्त तरीके से कार्रवाई की जा रही है। यही कारण है कि कई राज्यों ने योगी मॉडल को अपनाया है और माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर भी चलाया जा रहा है। इन सबके बीच बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कुछ ऐसा बयान दे दिया है जिससे विपक्ष भड़क गया है। दरअसल, विधान परिषद चुनाव को लेकर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए तारकिशोर प्रसाद छपरा पहुंचे थे। छपरा में ही विगत 28 मार्च को एक ज्वेलर्स के यहां से दिनदहाड़े करोड़ों की लूट हो गई थी। 

इसे भी पढ़ें: बिहार: भारत-नेपाल सीमा के पास तीन रूसी गिरफ्तार, छह किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद

अपने बयान में तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि वे (राबड़ी देवी) पूर्व मुख्यमंत्री है हम उनका सम्मान करते हैं लेकिन उनकी टिप्पणी (UP और बिहार के CM पर) के बारे में कुछ नहीं कहूंगा, UP में योगी जी बेहतर शासन दे रहे हैं और बिहार में भी हमने कई चीज़ों को बदला है। इस (क्राइम) तरह की जो घटना है हमें आहत करती है, हमें खुद भी अच्छा नहीं लगता है कि हमारे लोग इस तरह से शिकार होते हैं, ये हमारे लिए भी चुनौती होती है लेकिन बिहार स्वयं सक्षम है। इसी को लेकर विपक्ष के साथ-साथ जदयू ने भी सवाल खड़े किए हैं। आरजेडी के तेजस्वी यादव ने कहा कि योगी मॉडल क्या है, यह कैसा मॉडल है, यह समझ से परे है। 

इसे भी पढ़ें: जानें कौन हैं बिहार के गौरव बिंदेश्वर पाठक, जिन्होंने सुलभ शौचालय को बनाया इंटरनेशनल ब्रांड

इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि क्या बिहार में बीजेपी को सर्कस मॉडल लग रहा है। उन्होंने कहा कि अगर बुलडोजर ही चलाना है तो बेरोजगारी और क्राइम पर बुलडोजर चलना चाहिए। मनोज झा ने तो यह तक कह दिया कि वह सीधे तौर पर धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत और बुलडोजर वाला मॉडल की मांग कर रही है। जदयू के केसी त्यागी ने कहा कि बिहार मॉडल सबसे सुडौल, स्थाई और पराक्रम से भरा हुआ है और यह पिछले 16-17 सालों से कामयाब है। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय