योगी भाजपा के सदस्य भी नहीं, कभी यहां से तो कभी वहां से टिकट मांग रहे: अखिलेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2022

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को दावा किया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य भी नहीं हैं तथा वह कभी इस विधानसभा से और कभी उस विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे हैं और उन्हें कोई टिकट नहीं दे रहा है। अखिलेश आज पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोंडा में थे। उन्होंने पत्रकारों से एक सवाल के जवाब में कहा कि मुख्‍यमंत्री (योगी आदित्‍यनाथ) टिकट मांग रहे हैं, कभी इस विधानसभा से, कभी उस विधानसभा सेऔर कोई उन्हें टिकट नहीं दे रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया, वह (योगी) भारतीय जनता पार्टी के सदस्य नहीं हैं और पूरी भाजपा के लोग उनसे दुखी हैं, जितने भी सीनियर (वरिष्ठ) हैं, सब दुखी हैं। वो कहते हैं कि खून पसीना बनाकर हमने पार्टी बनाई और ये जाने कहां से आ गए और बैठ गए। अखिलेश ने यह भी कहा, जिस तरह से सूचना आ रही है कि वह (योगी) यहां से चुनाव लड़ेंगे, वह वहां से लड़ेंगे उससे लगता है कि वो टिकट मांग रहे हैं, कितने कमजोर मुख्यमंत्री हैं जो टिकट मांग रहे हैं। उल्लेखनीय है कि योगी के बारे में कभी मथुरा तो कभी अयोध्‍या तो कभी गोरखपुर से चुनाव लड़ने की खबरें मीडिया में आ रही हैं। भाजपा के राज्‍यसभा सदस्‍य हरनाथ सिंह यादव ने बीते दिनों एक पत्र लिखकर योगी को मथुरा से चुनाव लड़ाने की मांग की थी। 

इसे भी पढ़ें: 'जो कहते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता, अब वह भी खुद को अयोध्या आने से नहीं रोक पाते'

अखिलेश ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा, हम बहुत जल्द बता देंगे कि हम कहां से चुनाव लड़ेंगे, हमारी पार्टी तय करेगी कि मैं चुनाव लड़ाऊं कि चुनाव लडूं या चुनाव लड़कर भी लड़ाऊं, यह पार्टी तय करेगी। उन्होंने भाजपा पर अपने कार्यक्रमों की नकल करने का आरोप लगाते हुए कहा, समाजवादी पार्टी के एक नेता ने भगवान परशुराम की मूर्ति लगा दी तो आज भाजपा ने भी उनकी मूर्ति लगा दी। इसी तरीके से सपा का एक विजय रथ निकला तो भाजपा के छह रथ निकल पड़े लेकिन सपा का एक रथ भारी है। अखिलेश ने दावा किया कि इस बार उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश