कुख्यातों को मिट्टी में मिला रही योगी की पुलिस, 48 घंटे में 20 एनकाउंटर, लंगड़ा के बाद ऑपरेशन खल्लास से दहशत में अपराधी

By अभिनय आकाश | Oct 07, 2025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। पिछले 48 घंटों में पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधियों का एनकाउंटर किया गया है। यह कार्रवाई 'ऑपरेशन लंगड़ा' और 'ऑपरेशन खल्लास' के तहत की गई। दावा किया जा रहा है कि अपराध कम करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए ऐसा किया गया है। मेरठ से लेकर मुज़फ़्फ़रनगर तक, पुलिस अपराधियों का एनकाउंटर कर उन्हें गिरफ़्तार कर रही है। 

48 घंटों में 20 मुठभेड़ें

पिछले 48 घंटों में यूपी पुलिस ने एक के बाद एक लगभग 20 मुठभेड़ें की हैं। उन्होंने हर शहर में अपराधियों का एनकाउंटर किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मेरठ से मुजफ्फरनगर, फर्रुखाबाद से फिरोजाबाद, मुरादाबाद से मथुरा, हरदोई से उन्नाव, झांसी से बुलंदशहर, बागपत से बलिया, लखनऊ से गाजियाबाद और शामली से झांसी तक की है। 

इसे भी पढ़ें: जनता की खुशी-संतुष्टि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम योगी, जनता दर्शन में सुना दर्द

फ़िरोज़ाबाद में मुठभेड़

उत्तर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद में हुई मुठभेड़ का सच पहली बार सामने आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस दो करोड़ रुपये की लूट के कुख्यात आरोपी नरेश को लूट का माल बरामद करने के लिए ले जा रही थी। हालांकि, इस दौरान वह यूपी पुलिस के चंगुल से बच निकलता है।पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। फरार आरोपी नरेश को पकड़ने के लिए एएसपी अनुज चौधरी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। मक्खनपुर इलाके में नरेश और पुलिस का आमना-सामना होता है और फिर शुरू होता है ऑपरेशन खल्लास। दोनों तरफ से गोलियां चलती हैं। इस झड़प में एसओ रामगढ़ संजीव दुबे और एएसपी देहात अनुज चौधरी को गोली लग जाती है। यह खबर चारों ओर फैल जाती है। हालाँकि, अच्छी बात यह है कि अनुज चौधरी को लगी गोली उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट में फंस जाती है। मुठभेड़ में आरोपी नरेश को भी गोली लगी है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

Stanford में Sundar Pichai के भाषण में बवाल, Free Palestine के नारों के साथ छात्रों का वॉकआउट

Prabhasakshi NewsRoom: Iran के आगे झुक गया America? Trump ने किया शांति समझौते का ऐलान, मगर Israel बोला Hezbollah पर हमले जारी रहेंगे

US-Iran Peace Deal पर Donald Trump का बड़ा खुलासा, Netanyahu ने क्यों डाला था अड़ंगा?

Party Snacks का टेंशन खत्म! घर पर बनाएं रेस्टोरेंट-Style Hung Curd कबाब, सब पूछेंगे Recipe