UP Election 2022 । सपा-बसपा पर बरसे योगी, कहा- कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल पर दिखाई देता है उनका विकास

By अंकित सिंह | Feb 05, 2022

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामली और मुजफ्फरनगर पहुंचे थे। योगी आदित्यनाथ ने यहां समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर जमकर निशाना साधा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर सपा-बसपा का विकास सड़क पर नहीं दिखाई देगा, फैक्ट्री में नहीं दिखाई देगा। उनका विकास एक ही जगह दिखाई देता है, वो है कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल पर। उन्होंने कहा कि आज तुलना कीजिए, 2017 से पहले कैसी थी मुजफ्फरनगर की स्थिति? न बेटी सुरक्षित थी और न ही हमारा अन्नदाता सुरक्षित था। योगी ने काह कि हमने जो कहा वह करके दिखाया। वे पेशेवर, दंगाई, माफियां जो सत्ता के संरक्षण में व्यापारियों के ऊपर अत्याचार करते थे। जब डबल इंजन की भाजपा सरकार आई तो वही अपराधी गले में तख्ती लटकाके जान की भीग मांगते हुए थानों की चौखट में जा रहे थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह काम सपा और बसपा के समय क्यों नहीं हो पाया था। इसका कारण साफ था कि उनकी नियत साफ़ नहीं थी। एक तरफ़ वे आपकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते थे। नौज़वानों के भविष्य के साथ तो उन्होंने इतना खिलवाड़ किया था कि उसे नौकरी नहीं मिलती थी। उन्होंने कहा कि अगर नौकरी निकलती भी थी तो सैफई खानदान, चाचा, भतीजा वसूली के लिए निकल पड़ते थे। फिर हर भर्ती विवादित होती थी। उन्होंने कहा कि मुझे एक समाजवादी बहुत चिल्ला-चिल्ला के बोल रहे थे, कह रहे थे कि विकास के साथ-साथ ये बुलडोजर का क्या मतलब है? मैंने कहा कि दोनों साथ-साथ चलेंगे। योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में महीने में दो बार राशन मिल रहा है। बिजली मिल रही है। क्या ये बिजली सपा-बसपा की सरकार में मिलती थी? 

इसे भी पढ़ें: बबीता फोगाट के काफिले पर मेरठ में हमला, बोलीं- SP-RLD ने साबित कर दिया कि यह लोग गुंडागर्दी फैलाते हैं

अखिलेश पर हमला करते हुए योगी ने कहा कि सपा मुखिया कहते हैं कि उनका खून गर्म है। मैंने कहा कि ये खून तो 5 साल पहले ही 2017 में प्रदेश की जनता शांत कर चुकी हैं। अगर सचमुच खून गर्म होता तो मुजफ्फरनगर का दंगा भी नहीं होता। उन्होंने पूछा कि 5 साल पहले थाना भवन हो, शामली हो, मुजफ्फरनगर हो, कैराना हो, कांदला हो, क्या स्थितियां थी यहां की? गंभीर सुरक्षा का संकट था, कानून व्यवस्था बदहाल थी। उन्होंने कहा कि लोगों ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास किया, भाजपा के डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश के अंदर सुरक्षा का वातावरण दिया। आज कैराना से पलायन नहीं होता है। आज उत्तर प्रदेश और शामली प्रगति करता है और अपराधी पलायन करते हैं। आज कोई भी बेटियों की सुरक्षा पर सेंघ नहीं लगा सकता। अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हर बेटी अपने आप को सुरक्षित महसूस करती है। 

प्रमुख खबरें

HDFC Bank में भूचाल, Chairman Atanu Chakraborty के इस्तीफे से Corporate Governance पर उठे बड़े सवाल

Gold-Silver ETF में भारी बिकवाली, एक झटके में 8% तक गिरे Silver Fund, डूबा पैसा?

HSBC में AI का कहर: Banking Sector में 20,000 Jobs पर लटकी तलवार, बड़ी छंटनी की तैयारी।

IPL से पहले Riyan Parag का बड़ा बयान, कहा- Sanju Samson हमारे लिए Virat Kohli जैसे थे