बबीता फोगाट के काफिले पर मेरठ में हमला, बोलीं- SP-RLD ने साबित कर दिया कि यह लोग गुंडागर्दी फैलाते हैं

babita phogat
अंकित सिंह । Feb 5 2022 6:46PM

बताया जा रहा है कि मेरठ के सरधना में बबीता फोगाट जैसे ही लोगों से वोट मांगने पहुंची थी तो उनका विरोध शुरू हो गया। कुछ ही देर में कई लोग लाठी-डंडों के साथ आए और उन पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक के बबीता की गाड़ी पर हमला किया गया है जिसमें 3 महिलाएं और 5 लोगों के घायल होने की भी खबर है।

उत्तर प्रदेश में चुनावी सरकार में लगातार बढ़ती जा रही है। नेता लगातार वोट मांगने लोगों के बीच भी जा रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ कुछ जगह नाराजगी भी देखने को मिल रही है। इन सबके बीच मेरठ में भाजपा के स्टार प्रचारक और अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट के काफिले पर हमला किया गया है। बबीता फोगाट ने कहा कि मेरी गाड़ी की लाइट तोड़ी गई। काफिले की अन्य गाड़ियां को भी तोड़ा गया। मामले में हमने FIR दर्ज़ कराई है। सपा और RLD ने आज साबित कर दिया है कि ये लोग गुंडागर्दी फैलाते हैं।

बताया जा रहा है कि मेरठ के सरधना में बबीता फोगाट जैसे ही लोगों से वोट मांगने पहुंची थी तो उनका विरोध शुरू हो गया। कुछ ही देर में कई लोग लाठी-डंडों के साथ आए और उन पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक के बबीता की गाड़ी पर हमला किया गया है जिसमें 3 महिलाएं और 5 लोगों के घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले लोग आरएलडी के कार्यकर्ता हैं। इसको लेकर अब बबिता फोगाट ने आरएलडी और जयंत चौधरी पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। बबीता फोगाट ने कहा कि जयंत चौधरी जी आप अपने मां-बाप के संस्कार भूल गए हैं। बुरी संगत का असर आप दिखाने लग गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा गठबंधन ने की 11 सूत्री संकल्प दस्तावेज की घोषणा, पुलिस बल में महिलाओं को आरक्षण देने का किया वादा

आपको बता दें कि सरधना से भाजपा ने संगीत सोम पर भरोसा जताया है। एक बार फिर से उन्हें चुनावी मैदान में उतारा गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और आरएलडी का गठबंधन है। अखिलेश यादव और जयंत चौधरी लगातार चुनाव प्रचार भी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा और सपा-आरएलडी गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर है। किसान आंदोलन की वजह से भाजपा के लिए कई क्षेत्रों में नाराजगी भी है जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। कई जगह पर भाजपा प्रत्याशियों का विरोध किया जा रहा है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़