नोएडा पहुंचे योगी, कानून व्यवस्था और कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान की समीक्षा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2020

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 39 में नवनिर्मित कोविड-19 अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जिले में कानून व्यवस्था, विकास कार्यों और कोरोना वायरस के खिलाफ चल रहे अभियान की समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस आयुक्त, तीनों प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी शामिल थे। अस्पताल परिसर में बने कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने पिछले छह महीने में जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। सूत्रों के अनुसार पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने मुख्यमंत्री को जिले की कानून व्यवस्था आदि की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू होने के बाद कानून व्यवस्था में गुणात्मक सुधार आया है। अपराधिक घटनाओं का ग्राफ काफी कम हुआ है। मुख्यमंत्री ने पुलिस आयुक्त से अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा। योगी ने कहा कि पुलिस बिना किसी दबाव के काम करे। जिले में संगठित अपराध किसी भी सूरत में नजर नहीं आना चाहिए। अपराधियों को किसी भी तरह से संरक्षण देने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ ने गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 अस्पताल का किया उद्घाटन, 420 बिस्तर होंगे उपलब्ध

मुख्यमंत्री ने तीनों प्राधिकरण की महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर भी चर्चा की। इसके बाद जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कोरोना वायरस संक्रमण अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री को ग्रेटर नोएडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और जिले में कोविड-19 अभियान के प्रभारी नरेंद्र भूषण ने अब तक उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप