पीएम मोदी के आगमन की तैयारियां परखने वाराणसी पहुंचे योगी, जंगमवाड़ी मठ में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

By अभिनय आकाश | May 13, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून में काशी के दौरे पर आने वाले है। पीएम के प्रस्तावित दौरे से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों का जायजा लेने के लिए वाराणसी आएंगे। दो दिवसीय प्रवास पर सीएम आज वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में कुछ देर रूकने के बाद उन्होंने वाराणसी स्थित जंगमवाड़ी मठ में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने मठ में पूजा अर्चना की और साधुओं से मुलाकात भी की। वाराणसी स्थित जंगमवाड़ी मठ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत में अलग-अलग पंथ और समुदाय हैं, परन्तु ये विभाजन के लिए नहीं हैं। ये मंजिल तक पहुंचने के लिए अलग-अलग मार्ग हैं। लक्ष्य सबका एक ही है वसुधैव कुटुंबकम का।

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन