योगी के मंत्री ने राहुल को दिया कुंभ का निमंत्रण, कहा- राफेल पर झूठ बोलने का पाप धोएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2019

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने शुक्रवार को राहुल गांधी को कुंभ मेले के दौरान संगम आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को वहां स्नान कर, राफेल मुद्दे पर झूठ बोलने का पाप धो लेना चाहिए। वाराणसी में आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा बैठक में भाग लेने आए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने संवाददाताओं से कहा ‘‘मां गंगा उनके पापों को जरूर धो देंगी। मैं उन्हें प्रयागराज आ कर कुंभ के दौरान गंगा नदी में पवित्र स्नान करने का निमंत्रण देता हूं। पिछले दो साल से वह राफेल मुद्दे पर झूठ बोल रहे हैं और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़ें: सरकार बनने पर राफेल मामले की होगी जांच, जिम्मेदार लोगों को भेजेंगे जेल: राहुल

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि उसके द्वारा गठित एक उपयुक्त पीठ राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि मालिकाना विवाद मामले की सुनवाई की तारीख तय करने के लिए 10 जनवरी को आदेश देगी। सिंह ने, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा आपातकाल के दौरान आंदोलन में भाग लेने वालों की पेंशन योजना खत्म किए जाने के बारे में कहा कि कमलनाथ की सोच आपातकाल वाली ही है इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया है। 

प्रमुख खबरें

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी

CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा क्यों टाला गया? चुनाव आयोग ने SIR विवाद से संबंध होने से किया इनकार