योगी का तंज, बाजार में समाजवाद के कई ब्रांड मौजूद पर किसी ने नहीं बढ़ाई चंद्रशेखर की विरासत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2019

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवाद का झंडा बुलंद करने वाली विपक्षी राजनीतिक पार्टियों पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की विरासत को आगे बढ़ाने में विफल रहने का आरोप लगाया। योगी ने चंद्रशेखर की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि चंद्रशेखर, जयप्रकाश नारायण और राम मनोहर लोहिया जैसे समाजवादी पुरोधाओं ने जिन मुद्दों और मूल्यों के लिये काम किया, आज कितने लोग हैं जो चंद्रशेखर के आदर्शों को आगे बढ़ा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: गिरिराज सिंह ने इस अभिनेत्री को बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग की नई नेता

योगी ने कहा कि चंद्रशेखर ने समाजवादी आंदोलन की अंतिम कड़ी के रूप में काम किया। उन्होंने सही मायनों के समाजवादी का जीवन जीने का प्रयास किया और उसके साथ कोई समझौता नहीं किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रशेखर धर्म के मुद्दे पर सरकार का हस्तक्षेप किस हद तक होना चाहिये, इस बारे में भी समय-समय पर आगाह करते रहते थे। हमारे विचार, भावनाएं और राजनीतिक निष्ठाएं कुछ भी हो, लेकिन राष्ट्र और मातृभूमि के प्रति हमारी कुछ जिम्मेदारियां भी हैं, उनका निर्वहन सबको करना है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा