योगी आदित्‍यनाथ बोले- 5जी के आने से कामकाज की रफ्तार में होगा गुणात्मक सुधार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2022

वाराणसी (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को कहा कि 5जी सेवा शुरू होने से कामकाज की रफ्तार में गुणात्मक सुधार होगा और यह सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) बढ़ाने में भी मददगार साबित होगा। योगी आदित्यनाथ ने दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 5जी मोबाइल सेवा की शुरूआत के अवसर पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में संचार क्रांति के नए युग की विधिवत शुरुआत कर दी। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प भारत की अर्थव्यवस्था को पांच हजार अरब डॉलर तक पहुंचाने का है। 

इसे भी पढ़ें: खालिस्तान मुद्दे को लेकर भगवंत मान सरकार पर बरसे अमरिंदर सिंह, कहा- सख्त कदम उठाने की जरूरत

उन्होंने कहा कि 5जी की शुरूआत से ग्राम सचिवालय को फाइबर ऑप्टिकल से शत-प्रतिशत जोड़ा जाएगा जिससे ग्रामवासियों के ऑनलाइन कार्य वहीं पर संपन्न हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि 10 फीसदी लोग भी इस प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हैं तो जीडीपी में एक फीसदी की बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि यदि 30 से 80 फीसदी लोग इसका प्रयोग करने लगते हैं तो देश की जीडीपी में होने वाली वृद्धि का सिर्फ अनुमान ही लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से उत्तर प्रदेश एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। मुख्‍यमंत्री ने भरोसा दिया कि प्रदेश सरकार एयरटेल संस्था को पूरी तरह सहयोग प्रदान करेगी। 

प्रमुख खबरें

Kerala Assembly Election 2026: Kanjirappally में त्रिकोणीय महामुकाबला, मंत्री George Kurian की एंट्री से बिगड़ा गेम

Manjeshwar Assembly Seat: BJP के Surendran और IUML के बीच Prestige Fight, किसका पलड़ा भारी

Dharmadam Assembly Seat: LDF के गढ़ Dharmadam में त्रिकोणीय मुकाबला, Pinarayi Vijayan की सीट पर फंसा पेंच

Dubai में न संपत्ति, न Golden Visa, Gaurav Gogoi के आरोपों पर CM Himanta की पत्नी का सीधा जवाब