Prabhasakshi's NewsRoom । योगी बोले- भाजपा के लिए पूरा प्रदेश ही परिवार, Owaisi का PM पर हमला

By अंकित सिंह | Oct 19, 2021

जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद एक बार फिर से सक्रिय होता दिखाई दे रहा है इसकी वजह से वहां आम नागरिकों को तो निशाना बनाया जा रहा है। साथ ही साथ हमारे जवान भी शहीद हुए हैं। इसी को लेकर ओवैसी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबरदस्त तंज कसा है। इसके बारे में हम आपको बताएंगे। लेकिन साथ ही साथ यह भी बताएंगे कि कैसे उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने चुनाव से पहले एक जबरदस्त जीत हासिल की है। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi's Newsroom। राहुल को अध्यक्ष बनाना चाहते हैं कांग्रेस नेता, अगले साल होगा चुनाव

नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, जो अभी भी आधिकारिक तौर पर समाजवादी पार्टी के विधायक हैं, ने कहा, “मैं इस संवैधानिक पद पर बिना किसी पूर्वाग्रह के काम करूंगा। यदि आप इतिहास पढ़ें, तो भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने परंपराओं का सम्मान किया है। पिछले 14 साल से डिप्टी स्पीकर का पद खाली था। लेकिन उपाध्यक्ष के चुनाव के बाद योगी ने जो वfपक्ष पर तंज सका वह भी जानना जरूरी है। योगी ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि नितिन अग्रवाल के रूप में युवा के साथ-साथ एक अनुभवी सदस्य को आज उत्तर प्रदेश विधान सभा उपाध्यक्ष के रूप में माननीय सदन में निर्वाचित किया गया है। समाजवाद की विरोधी समाजवादी पार्टी के ​लिए उनका परिवार ही पार्टी है, लेकिन भाजपा के लिए 'पूरा प्रदेश' ही परिवार है। समय 'सबको' समझा देता है। वर्ष 2022 का चुनाव और अच्छे ढंग से इसको समझाने का काम करेगा। आज विधान सभा उपाध्यक्ष पद का चुनाव परिणाम इस बात को साबित करता है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi's Newsroom। बुरे कर्मों का बुरा अंजाम, राम रहीम को आजीवन कारावास।

उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के पास लामबगड घाटी में अचानक बाढ़ के दौरान एक कार फंस गई थी। सीमा सड़क संगठन की एक टीम ने बचाव अभियान चलाया और यात्रियों को बचाया। 

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट