योगी बोले- समृद्ध और सुरक्षित भारत के लिए हर व्यक्ति को अपने स्तर पर करना होगा प्रयास

By अंकित सिंह | Aug 14, 2022

देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो गए हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में आज आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने लखनऊ में तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी पर दिखाई। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समृद्ध और सुरक्षित भारत के लिए हर किसी को अपने स्तर पर प्रयास करना होगा। अपने संबोधन में योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने आगामी 25 वर्षों के लिए एक अमृत काल हम सभी के सामने निर्धारित किया है, कि आगामी 25 वर्षों के लिए हमारी कार्ययोजना क्या होगी? हमें अपने भारत को कहां ले जाना है?

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ किसान नेता को मिली बम से उड़ाने की धमकी, FIR दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस

योगी ने देश के जवानों से कहा से कहा कि दुश्मन के लिए आप जितने सख्त हैं, अपने देश पर आने वाली किसी भी आपदा के दौरान आप उतने ही संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि वीर जवानों, उनके परिवारों तथा वीर माताओं को सम्मानित करने के इस कार्यक्रम से जुड़कर उन्हें अत्यंत गौरव की अनुभूति हुई है। योगी ने कहा कि आजादी के बाद भी भारत की सुरक्षा, एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए 1947-48, 1962, 1971 तथा 1999 में हुए युद्धों से देश को जूझना पड़ा था। अनेक अन्य अवसरों पर भी भारत के बहादुर जवानों ने देश की एकता एवं अखण्डता को बनाए रखते हुए उसकी स्वाधीनता की रक्षा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

प्रमुख खबरें

MP Muslim Festival Committee ने मुस्लिम युवाओं से Garba कार्यक्रमों से दूर रहने की अपील की

DA केस में High Court ने Punjab Chief Secretary को भेजा अवमानना नोटिस

Modi Cabinet Decisions: छोटी कंपनियों के लिए बड़ा फैसला, 10,000 करोड़ के फंड को कैबिनेट की मंजूरी, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

Archer Ganesh Mani Ratnam ने Asian Games में जीता Gold और Bronze, अब LA 2028 पर नजर