मुजफ्फरनगर में बोले योगी, जब कमाल का बवाल हो रहा था तो सो रही थी सपा सरकार, लोकदल पर भी साधा निशाना

By अभिनय आकाश | Nov 30, 2022

खतौली में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब कमाल का बवाल हो रहा था तब सपा की सरकार थी, महीनों कर्फ्यू था। लोगों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा था। हजारों हिंदू नौजवानों को जेल में ठूस दिया गया था। तब सपा के नेता तो याद नहीं थे लेकिन लोकदल के नेता कहा थे?

इसे भी पढ़ें: गुजरात चुनावों में कई मुख्यमंत्रियों ने किया जमकर प्रचार, लेकिन किसकी सभाओं में उमड़ी सबसे ज्यादा भीड़?

जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये धरती धर्म की धरती है। ये धरती शांति का संकेत देती है। पहले आस्था का सम्मान नहीं होता था। लेकिन बीजेपी ने आते ही कावड़ यात्रा शुरू कराई। हमारी सरकार ने शांति के साथ कावड़ यात्रा शुरू किया। 

इसे भी पढ़ें: घर वापसी करने वाले थे धर्म सिंह सैनी, आखिरी क्षणों में टली जॉइनिंग, चुनाव से पहले सपा की साइकिल पर हुए थे सवार

इससे पहले  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आपदा प्रबंधन के तीसरे क्षेत्रीय सम्मेलन में शामिल हुए। आपदा प्रबंधन के तीसरे क्षेत्रीय सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर समय से प्रशिक्षण और जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जाएं और बचाव के उचित कार्य किए जाएं तो आपदा से होने वाले नुकसान के न्यूनतम लाने में हमें सफलता प्राप्त हो सकती है। 

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई