सप्तऋषि की तरह देश का मार्गदर्शन करेगा केंद्रीय बजट, उत्तर प्रदेश को होगा विशेष लाभ : Yogi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकसभा में पेश किए गए आम बजट की सराहना करते हुए कहा है कि देश के अमृत काल का यह पहला बजट सप्तऋषि की तरह भारत का मार्गदर्शन करेगा और इससे उत्तर प्रदेश को खासा लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बुधवार को लोकसभा में पेश किए गए बजट की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह बजट महज वर्ष 2023-24 के विकास का एजेंडा नहीं बल्कि अगले 25 से 50 साल के लिए देश की विकसित अर्थव्यवस्था की बुनियाद रखने वाला ब्लूप्रिंट है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि से जुड़े ‘स्टार्टअप’ को प्राथमिकता देने और इसके लिए युवा उद्यमियों के लिए कृषि वर्धक निधि स्थापित करने से उत्तर प्रदेश के कृषि क्षेत्र में विविधीकरण बढ़ेगा और प्रतिभाशाली युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि कुटीर, लघु एवं मझोले उद्योगों को 9000 करोड़ रुपये की ऋण गारंटी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे उत्तर प्रदेश की घरेलू अर्थव्यवस्था को एक नयी मजबूती मिलेगी और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहाा कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 96 लाख ऐसी औद्योगिक इकाइयां हैं। उन्होंने कहाा कि निश्चित रूप से बजट के इस प्रावधान से उत्तर प्रदेश के छोटे उद्यमियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक बिभास सरदार पर हमले का आरोप, पार्टी ने BJP को घेरा

VHP ने फिल्म निर्माता Vivek Agnihotri पर साधा निशाना, धार्मिक रीति-रिवाजों के अपमान का आरोप

Steve Smith ने Test Cricket में 221 कैच लेकर रचा इतिहास, Joe Root का रिकॉर्ड तोड़ा

Mumbai के शिवाजी पार्क में Aaditya Thackeray और Amit Thackeray का प्रदर्शन तेज