UP Election 2022 । योगी बोले- हम बुलडोजर का बेहतरीन उपयोग कर रहे, इसे चलाने के लिए दमदार सरकार चाहिए

By अंकित सिंह | Feb 27, 2022

एक ओर जहां उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण के लिए वोटिंग हो रही है तो वहीं दूसरी और प्रचार भी लगातार जारी है। पूर्वांचल के हिस्से में लगातार समाजवादी पार्टी और भाजपा की ओर से प्रचार किया जा रहा है। इन सबके बीच योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से बुलडोजर के बहाने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौरीचौरा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग परेशान हैं कि इतने सारे काम करने के लिए हमारे पास पैसा कहां से आ रहा है। मैंने कहा कि एक तो नीयत साफ होनी चाहिए और दूसरा हमने एक यंत्र विकसित किया है जो सड़क भी बनाता है, माफिया के ऊपर भी चलता है। इसके साथ ही योगी ने कहा कि हम बुलडोजर का बेहतरीन उपयोग कर रहे हैं। लेकिन इसे चलाने के लिए दमदार सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि पांच चरणों के चुनाव के बाद भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत से काफी आगे जीतने में सफल हो जाएगी। अब छठे और सातवें चरण में हम अधिक से अधिक सीट लेंगे, जिससे फिर से एक बार 300 पार के लक्ष्य को प्राप्त किया जाए। योगी ने कहा कि हम यह भी योजना बना रहे हैं कि अगले पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश में प्रत्येक परिवार के कम से कम एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी, रोजगार या स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। परिवारवाद-जातिवाद की राजनीति को पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्य में गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं से बदल दिया गया है। पीएम के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान और प्रभाव में सुधार हुआ है।

प्रमुख खबरें

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया

Palghar Court ने अस्पताल तोड़फोड़ मामले में Shiv Sena MLA के बेटे समेत छह की जमानत खारिज की

Begusarai में जीविका कार्यकर्ता से दुष्कर्म, SIT गठित कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

Congress ने CEC को हटाने और PM Narendra Modi के इस्तीफे की उठाई मांग