राममंदिर पर बोले योगी, कहा- गैर विवादित स्थल पर मिले निर्माण की अनुमति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2019

लखनऊ। अयोध्या में विवादित राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद स्थल के पास अधिगृहित 67 एकड़ जमीन को उसके मूल मालिकों को लौटाने की अनुमति मांगने के लिए केन्द्र द्वारा उच्चतम न्यायालय का रूख करने के फैसले का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को स्वागत किया। योगी ने प्रयागराज में कहा कि हमें गैर विवादित भूमि पर तत्काल कार्य करने की अनुमति मिलनी ही चाहिए। उन्होंने कहा कि हम केन्द्र सरकार की इस पहल का स्वागत करते हैं।

इसे भी पढ़ें: राममंदिर मामले में बोले आलोक कुमार, अब नहीं लगता सरकार लाएगी अध्यादेश

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांगेस के बड़े नेता और एडवोकेट कपिल सिब्बल ने सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर प्रयास किया कि ये पूरा मसला चुनाव के बाद तक टल जाए। उस दिशा में उन लोगों ने कार्य किया और रोडे़ अटकाये। सिंह ने कहा कि हम लोगों का हालांकि प्रयास है कि मंदिर निर्माण जल्द से जल्द हो क्योंकि ये आस्था का विषय है और पूरा भारत चाहता है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द हो। सिंह से सवाल किया गया कि राम मंदिर निर्माण भाजपा के एजेंडे में शामिल था लेकिन पांच साल बीते जा रहे हैं, अब सरकार को चुनाव में जाना है तो क्या सरकार विपक्षी गठबंधन और जनता के दबाव में है।

उन्होंने जवाब दिया कि देखिये, ये कोई दबाव नहीं होता। ये आस्था है और ये कानूनी प्रक्रिया है। ये कानूनी प्रक्रिया... अब जाके सुप्रीम कोर्ट में इसकी सुनवाई शुरू हो रही है तो उसके आधार पर ही सरकार अपना काम कर रही है। मंत्री का ध्यान इस ओर दिलाया गया कि धर्म संसद के बाद, जैसा कि स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने ऐलान किया है कि वह अयोध्या कूच करेंगे। उनके साथ साथ अखाडा़ परिषद पहले से कह चुका है कि वह कुंभ मेले के बाद जाएगा। इसके साथ ही उनसे पूछा गया कि इसके बाद क्या स्थिति रहेगी, सरकार कोई पहल कर सकती है क्या, क्या लोकसभा चुनाव से पहले मंदिर निर्माण शुरू हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: राममंदिर निर्माण पर बोले UK के पूर्व सीएम, जब सत्ता में आयेगी कांग्रेस तभी बनेगा मंदिर

उन्होंने कहा कि देखिये, मैं इतना ही कहूंगा कि सरकार चाहती है कि जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण हो। ये जितना जनता से जुडा़ हुआ मसला है, जनता की जो आस्था है, वही सरकार की भी आस्था है।

प्रमुख खबरें

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर

BJP नेता Nitin Nabin ने Jaipur में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दिलाई शपथ