चुपके से अखिलेश के फोन की रिकॉर्डिंग सुनते हैं योगी? आरोपों पर दिया ये जवाब

By अभिनय आकाश | Dec 20, 2021

उत्तर प्रदेश में पॉलिटिक्स का पारा चढ़ा हुआ है। इनकम टैक्स वाले छापे से छिड़ी लड़ाई अब बढ़कर फोन टैपिंग पर आ गई है और साथ में आरोपों की नई कड़ी भी लेकर आई। करीबी आयकर विभाग की रडार पर आए तो अखिलेश यादव ने जोरदार सवाल उठाए और चुनाव से पहले छापेमारी को साजिश बताया। अब फोन टैपिंग वाला मुद्दा पूरे जोर-शोर से उठाया। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर 'फोन टैपिंग' करने का आरोप लगाया। अखिलेश ने योगी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे सभी फोन टैप किए जा रहे हैं और हमारी बातचीत रिकॉर्ड की जा रही है। पार्टी कार्यालय में जितने भी फोन हैं उनकी बात सुनी जा रही है, शाम के वक्त कुछ रिकॉर्डिंग खुद सीएम सुन रहे हैं। यदि आप हमसे संपर्क करते हैं, तो जान लें कि वे आपकी कॉल सुन रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: महिलाएं एकजुट होकर इस देश की राजनीति बदल सकती हैं: प्रियंका गांधी

अखिलेश यादव के आरोपों का जवाब देते हुए सीएम योगी ने कहा, 'शायद अखिलेश ने जब सत्ता में थे तो कुछ ऐसा ही किया था इसलिए अब दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं। मथुरा में भाजपा की जन विश्वास यात्रा के दौरान इंडिया टुडे से बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश के सहयोगियों के घरों पर आयकर विभाग (आईटी) की छापेमारी के मामले पर कहा कि आईटी छापे एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा हैं। इसमें सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। ऐसा कांग्रेस के जमाने में भी हुआ करता था। यह आय से अधिक संपत्ति का मामला है। यह कांग्रेस के समय की बात है न कि भाजपा के समय की। 

प्रमुख खबरें

जुमांजी सीरीज की आखिरी फिल्म Jumanji Open World का ट्रेलर रिलीज, इस क्रिसमस थिएटर्स में मचेगा धमाल!

सावन में सात्विक भोजन का स्वाद: बिना Onion-Garlic ऐसे बनाएं 3 Shahi Recipes, फेल होंगे महंगे Restaurants

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।

देवयानी इंटरनेशनल का पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 17.1 करोड़ रुपये हुआ, परिचालन आय 1,580.51 करोड़ रुपये पर पहुंची