सीवान में योगी का महागठबंधन पर तीखा वार: बोले- राजद-कांग्रेस लाएंगे माफिया राज!

By अंकित सिंह | Oct 31, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महागठबंधन पर तीखा हमला बोला और कहा कि अगर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस बिहार में सत्ता में आए तो राज्य में माफिया राज वापस ला देंगे। आदित्यनाथ ने यह टिप्पणी बिहार के सीवान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार मंगल पांडे के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि जिन्होंने बिहार में पहचान का संकट पैदा किया, जिन्होंने सिवान के लोगों को डर के साये में जीने पर मजबूर किया, हम उन्हें बिहार की सत्ता में नहीं आने देंगे। यह पहचान की लड़ाई है और बिहार में स्वर्णिम युग को पुनः स्थापित करने की लड़ाई है। भारत तभी विकसित होगा जब बिहार विकसित होगा।

इसे भी पढ़ें: Bihar Assembly Election | एनडीए का बिहार घोषणापत्र जारी, 1 करोड़ नौकरी, महिलाओं को लखपति दीदी, राज्य के विकास का संकल्प लिया

उन्होंने आगे कहा, "2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का नेतृत्व करना शुरू किया... प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास हो रहा है। राजद ने अपने 15 साल के शासन में बिहार का विकास क्यों नहीं किया? अगर राजद और कांग्रेस जीतते हैं, तो वे गरीबों का मुफ्त राशन बंद कर देंगे और युवाओं की सारी नौकरियाँ छीन लेंगे। वे सीवान और बाकी बिहार में माफिया राज वापस लाएँगे। जैसे माफिया उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सहयोगी हैं, वैसे ही वे बिहार में राजद और कांग्रेस के सहयोगी हैं।" 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के चुनाव 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होंगे। मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

प्रमुख खबरें

Mahua Moitra का Suvendu पर बयान: TMC सांसद ने कहा, सिर्फ़ चटपटी बातें न चुनें, संदर्भ समझें

FIFA WC में Morocco का जलवा! सबसे ज़्यादा जीत और गोल का African Record बनाया

Hormuz Strait पर बढ़ा तनाव: Iran की IRGC Navy की खुली चेतावनी, नए Shipping Route पर होगी सख्त कार्रवाई

Indian Air Force: IAF Recruitment में बड़ा बदलाव, अब GATE Score से Technical Branch में मिलेगी सीधी एंट्री