By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2022
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में अपने काफिले की सुरक्षित रवानगी के लिए रोके गए सामान्य यातायात में फंसी एक एंबुलेंस को अपनी गाड़ी रोककर जाने का रास्ता दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (यातायात) सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम मुख्यमंत्री का काफिला हजरतगंज से बंदरिया बाग की तरफ रवाना होने के लिए निकलने वाला था। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक सामान्य प्रक्रिया के तहत उस रास्ते पर यातायात रोका गया था।