UP Election 2022: योगी का तंज- वो हज हाउस लाए थे, हम रामलला का मंदिर लाए हैं

By अंकित सिंह | Jan 27, 2022

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर प्रचार तेज हो गया है। राजनीतिक दल चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों को पालन करते हुए लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में थे। अपने बिजनौर दौरे के दौरान सबसे पहले योगी आदित्यनाथ ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मतदाता संवाद कार्यक्रम भी किया। अपने मतदाता संवाद कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने सरकार के कामकाज को गिनाए और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना भी साधा। योगी आदित्यनाथ ट्विटर के जरिए भी लगातार अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में कहा कि जनता-जनार्दन साक्षी है... वे 'तुष्टीकरण' करते हैं, हम 'अंत्योदय' कर रहे हैं। वे 'परिवारवाद' करते हैं, हम 'राष्ट्रवाद' की अलख जगा रहे हैं। वे रामभक्तों पर गोली चलवाते हैं, हम प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बनवा रहे हैं। एक और ट्वीट में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप सब साक्षी हैं...वे अंधेरा लाए थे, हम उजाला लाए। वे गुंडाराज लाए थे, हम कानून का राज लाए। वे अवैध तमंचों की फैक्ट्री लगवाते थे, हम डिफेंस कॉरिडोर लाए। वो हज हाउस लाए थे, हम रामलला का मंदिर लाए हैं। अपने संवाद में योगी ने कहा कि फर्क साफ है, हमारी सरकार में बहन-बेटियों की सुरक्षा, किसानों की खुशहाली, नौजवानों को रोजगार मिल रहा है और उनकी सरकार में दंगा होता था, माफिया, गुंडे अराजकता करते थे। उन्होंने कहा कि आज सपा, बसपा और कांग्रेस को पीड़ा है क्योंकि माफियाओं के प्रति उनकी संवेदना थी जब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई होती है तो उनको पीड़ा होती है। उनकी संवेदना गांव और गरीब के लिए नहीं थी।

प्रमुख खबरें

Russia Parliamentary Elections: पुतिन की United Russia पार्टी शुरुआती रुझानों में 58 प्रतिशत वोटों के साथ आगे

International Day of Peace: वैश्विक सद्भाव और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए खास है 21 सितंबर

Ramanagara में POCSO आरोपी शिक्षक ने SP ऑफिस की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दी

Canada को EU का सहयोगी सदस्य बनाने की पहल, Emmanuel Macron ने किया समर्थन