योगी का सपा पर तंज, कहा- परिवारवादी पार्टी कभी UP का भला नहीं कर सकती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2022

आम्बेडकर नगर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को विपक्षी दलों खासतौर पर समाजवादी पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि यह परिवारवादी पार्टी कभी उत्तर प्रदेश का भला नहीं कर सकती। मुख्यमंत्री ने आम्बेडकर नगर जिले की कटहरी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के साथ मिल कर चुनाव लड़ रही निषाद पार्टी के उम्मीदवार अवधेश कुमार द्विवेदी के समर्थन में शनिवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। 

इसे भी पढ़ें: योगी की सभाओं में दिख रहा अद्भुत नजारा, इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ 'बाबा का बुलडोजर'

योगी ने कहा कि आम्बेडकर नगर की जब बात होती है तो डॉक्टर राम मनोहर लोहिया का स्मरण हो उठता है और सब जानते हैं कि यह डॉक्टर लोहिया की पावन भूमि है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह (डॉक्टर लोहिया) बहुत बड़े समाजवादी चिंतक थे और 1960 के दशक में उन्होंने राज्य के कई जिलों में रामायण मेले की शुरुआत लेकिन उनके तथाकथित अनुयायी रामभक्तों पर गोली चलवाते हैं। लोहिया के समाजवाद की सराहना करते हुए योगी ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि ये जो तथाकथित समाजवादी हैं, सहयोग सबका चाहते हैं लेकिन इनका नारा है सबका साथ-केवल सैफई खानदान का विकास और ये इससे बाहर सोच ही नहीं सकते हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच