UP Election 2022 | योगी का राहुल-प्रियंका पर तंज, आपदा में इन्हें भारत नहीं, इटली में बैठी नानी याद आती हैं

By अंकित सिंह | Jan 30, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर में प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित किया। इसी दौरान योगी आदित्यनाथ ने पहले की सरकारों पर निशाना साधा। साथ ही साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर भी जमकर हमले किए। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर हमला करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाई-बहन की पार्टी को आपदा आने पर भारत याद नहीं आता, तब इन्हें इटली में नानी याद आती हैं। आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ लगातार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना भी साधा रहे हैं। अखिलेश यादव और मायावती पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले की सरकारों को विकास के लिए फुर्सत नहीं थी। चाचा-भतीजे की पार्टी के लिए सैफई परिवार का विकास ही उनका सब कुछ था। बहनजी के लिए भतीजे का विकास ही सब कुछ था। उन्होंने काह कि हमारी सरकार ने COVID19 के खिलाफ लड़ाई लड़ी। राज्य में मामलों में अब गिरावट आई है... हमने राज्य में युवाओं को रोजगार मुहैया कराया है. समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में कोई विकास कार्य नहीं कराया। उत्तर प्रदेश आज शाम तक वैक्सीन की 26 करोड़ डोज़ देने वाला देश का पहला राज्य होगा। 

प्रमुख खबरें

UP में 50 हजार छात्राओं को Scooty देंगे CM Yogi Adityanath, अक्टूबर में वितरण

Asian Games में जगह की कमी, OCA ने भारत समेत अन्य देशों को दल सीमित रखने को कहा

Top 10 Breaking News 26 August 2026 | Islamabad Hospital Fire | Operation Economic Outcast | US-Saudi Nuclear Deal | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Akhilesh Yadav का ऐलान: 2027 UP Election में महिलाओं को BJP से ज्यादा टिकट देगी सपा