मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की युवाओं से अपील, बोले- नशे के कारोबार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई से जुड़ें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2022

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से अवैध रूप से बनाई गई शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई से जुड़ने का आह्वान करते हुए रविवार को कहा कि प्रतिभाशाली युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के प्रथम स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य राज्य को स्वस्थ बनाना और नशे की लत को खत्म करना है। हमारे युवाओं को इस राष्ट्रीय अपराध के खिलाफ प्रदेश की लड़ाई में योगदान करना होगा ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल और सफल बने।’’

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से योगी आदित्यनाथ को बड़ी राहत, हेट स्पीच मामले में यूपी के मुख्यमंत्री पर नहीं चलेगा केस 

आदित्यनाथ ने इस मौके पर यह भी कहा कि वर्तमान समय में विभिन्न क्षेत्रों में शोध कार्य करना और उनका प्रकाशन बहुत जरूरी है, जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में अपना ‘विजन’ प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि इससे भारत वैश्विक स्तर पर शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नयी ऊंचाइयां छुएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय की स्थापना के पीछे मुख्य उद्देश्य शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में उन्नत शोध करना है। सभी विश्वविद्यालयों तथा उच्च शिक्षण संस्थानों को शोध तथा विकास कार्य करते हुए बेहतर नतीजों के लिए एक दूसरे के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित करनी चाहिए। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के प्रथम स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया और उनके साथ बातचीत करते हुए उनकी हौसला अफजाई भी की।

प्रमुख खबरें

एशियाई पैरा खेल: Krishna Nagar और Sivarajan ने जीता युगल में रजत पदक

Asian Para Games में Ravi Budigina ने जीता रजत, हिमांशु और रोहित को कांस्य

IPL में 3 हैट्रिक लेने वाले Amit Mishra बने Delhi Capitals के स्पिन बॉलिंग कोच

Delhi Court ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को दी जमानत